19 अगस्त 2020 - 14:14
हमने ईरान के दुश्मनों और सब से अधिक अमरीका को निराश किया, जनरल बाक़ेरी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के चीफ आफ आर्मी स्टाफ ने कहा है कि देश का रक्षा उद्योग, स्वाधीनता, अखंडता और इस्लामी क्रांति की उपलब्धियों की सुरक्षा का मज़बूत सहारा है।

जनरल मोहम्मद बाक़ेरी ने बुधवार को  ईरान में रक्षा उद्योग दिवस के अवसर पर अपने एक संदेश में बल दिया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के विशेषज्ञों ने अपनी मेहनत व लगन से रक्षा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक तक पहुंच कर ईरान को आत्मनिर्भर बनाया और इस तरह से इस्लामी क्रांति के दुश्मनों को निराश कर दिया जिनमें सब से ऊपर अपराधी अमरीका है और वह सब से अधिक निराश हुआ है। 

जनरल बाक़ेरी ने कहा कि आज देश का रक्षा उद्योग कुछ इस प्रकार से है कि वह युद्धक विमान, ड्रोन , बैलिस्टिक मिसाइल, राडार, सेटेलाइट, राकेट, पनडुब्बी, युद्धपोत, हेलीकाप्टर, टैंक और बक्तर बंद वाहनों सहित विभिन्न तरह से सैन्य उपकरणों के उत्पादन के क्षेत्र में देश के अन्य विभागों के लिए आदर्श बन सकता है। 

उन्होंने ईरान के खिलाफ हथियारों के प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने में अमरीका की शर्मनाक नाकामी का उल्लेख करते हुए कहा कि निसंदेह ईरान के रक्षा उद्योग में तरक्क़ी, वह भी बिना किसी पर निर्भरता के, इस्लामी क्रांति के उन मतवालों  की अथक मेहनत का परिणाम है जिन्होंने ज़ायोनियों और साम्राज्यवादियों द्वारा मीडिया वॅार और हंगामों पर ध्यान दिये बिना, ईरान की रक्षा शक्ति में विकास की प्रक्रिया को जारी रखा। 

याद रहे इस्लामी गणतंत्र ईरान में 21 अगस्त को रक्षा उद्योग दिवस मनाया जाता है।